बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को लेकर विशेष कार्यक्रम का आयोजन

0
14

अधिकारों को लेकर भी दी जानकारी

समेकित बाल विकास परियोजना अधिकारी पांवटा साहिब पर्यवेक्षक वृत्त कोलर के सौजन्य से राजकीय उच्च विद्यालय कोदेवाला हरिपुर खोल में किशोर व किशोरियों के लिए स्वच्छता व कानूनी जानकारी तथा अपने अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई। जिसमें 83 भागीदारों ने भाग लिया। सर्वप्रथम पर्यवेक्षिका नीलम वृत्त कोलर ने उपस्थित स्कूल प्रधानाचार्य व अन्य सभी का स्वागत किया। उसके बाद बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत एक दिवसीय शिविर के बारे में जानकारी प्रदान की गई। जिसमें स्वास्थ्य विभाग एमएचएस पीएचसी माजरा देवेंद्र कुमार ने किशोर व किशोरियों को शारीरिक बदलाव, स्वास्थ्य स्वच्छता, खान-पान, पौष्टिक आहार बारे जानकारी दी तथा पीएलवी डीएलएसए सिरमौर एचपी कानूनी सलाहकार संजीव कुमार ने बच्चों को उनके अधिकारों जैसे शिक्षा का अधिकार, बाल मजदूरी, छेड़छाड़ व अन्य अपराधों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उसके बाद बच्चों से नशे से दूर रहने का आह्वान किया गया।